Who is Bala Latha?
बाला लता मल्लावरापु, जिन्हें बाला लता मैडम के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने UPSC की परीक्षा में एक नहीं दो बार सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने जिन्दगी के परेशानियों, कठिनाईयों से लड़ते हुए ना केवल अपने लिए सफलता हासिल किया, बल्कि हजारों छात्र छात्राओं को UPSC Exams में सफलता प्राप्त करने के लिए Inspire भी किया। उनकी कहानी Patience, Struggle, Confidence की मिसाल है। चलिए अब उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Bala Latha Short Bio
Full Name | Bala Latha Mallavarapu |
Date of Birth | June 26, 1976 |
Age | 48 Years Old |
Famous For | IAS, Civil Services Ranker, Educator, Motivational Speaker |
Educational Background | Homeschooled, Class 10 & 12 as a private candidate; Graduated from Osmania University in distance mode |
Physical Challenge | Lost legs at 11 months old due to polio |
Husband Name | Unmarried |
Native Place | Hyderabad, Telangana, India |
Early Life & Education
आपको बताते चलें कि बाला लता का जन्म किसी अमीर नहीं बल्कि एक साधारण परिवार में हुआ था। जब बाला सिर्फ 11 महीने की थी, तब पोलियो की एक बीमारी के कारण उनहोंने अपने दोनों पैरों की चलने की शक्ति खो दी थी। इतने बुरे हाल में भी उनके माता पिता ने उनके इलाज पर पूरा ध्यान लगाया और उन्हें घर पर ही शिक्षा दिलाई। बाला के पिता पत्रकारिता का काम करते थे उनके पिता ने बाला को घर पर पढ़ाया और उन्हें पढ़ाई के लिए हमेशा Motivate किया करते थे। अपने पिता के Support के बदौलत बाला ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं में अच्छे अंक से पास किया और फिर उस्मानिया विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक पूरी की।
Career & UPSC Exam
बाला को सिविल सेवा में तब रूचि आने लगी जब उन्होंने देखा की समाज में सिविल सेवा देने वालों का कितना महत्वपूर्ण स्थान होता है। उन्होंने बिना किसी कोचिंग शिक्षक के Self Study करके 2004 में पहली बार UPSC Exam पास किया और फिर साल 2016 में दोबारा UPSC Crack कर लिया। पहली बार में उन्होंने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 399 प्राप्त की थी फिर दूसरी बार में AIR 160 प्राप्त की।
Inspiration & Guidance
सिविल सेवा में सफलता हासिल करने के बाद बाला ने महसूस किया कि उनका असली Passion छात्रों को दिशा दिखाने यानि Guidance करने में है। इसलिए लता ने 2005 से ही छात्रों को Guidance देना शुरू कर दिया था इसलिए वे जल्द ही एक Inspirational Coach के रूप में पहचाने जाने लगी थी। उनके Guidance में हजारों छात्रों ने सिविल सेवा परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं। उन्होंने हैदराबाद के 12 छात्रों को Educate किया जिन्होंने आगे चलकर UPSC Crack कर लिया।
Personal Life
आपको बता दें कि बाला ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया है। उन्होंने शादी भी नहीं की और अपने परिवार में माता-पिता और एक छोटे भाई-बहन के साथ रहती है। उनके माता-पिता का प्यार हमेशा उनके साथ रहा इसलिए वो इस मुकाम पर पहूंच पाई, बाला ने अपने जीवन में इतने संघर्ष होने के बावजूद कभी हार नहीं मानी और हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश की है।
Social Service & Inspiration
बाला लता का यह मानना है कि अगर कोई इंसान अपने सपनों को सच करने के लिए दृढ़ संकल्प लेता है, तो वह किसी भी Challenge का सामना कर सकता है, उनका यह कहना है "अगर मैं कर सकती हूँ, तो कोई भी कर सकता है।" वह अपने Students को भी यही सलाह देती है कि Confidence रखें और Process पर विश्वास करें।
Guided Students Success Stories
बाला ने बहुत छोत्रों को UPSC में सफलता दिलाई है, पर कुछ प्रमुख नाम निचे बता रहा हूं।
- अभिराम जी शंकर (AIR 4, 2011)
- कृष्ण तेजा (AIR 66, 2015)
- प्रशांत (AIR 47, 2015)
- ओ आनंद (AIR 33, 2014)
- गोपाल कृष्ण (AIR 3, 2016)
Official Social Media Accounts
Click to Visit | |
Click to Visit | |
Twitter (X) | Click to Visit |